{"_id":"65a4f229d4b4bb5b4c032c1c","slug":"a-mad-bitch-attacked-on-people-in-mohanlalganj-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : पालतू कुतिया ने अपने बच्चे को मारने के बाद तीन गांवों के 30 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : पालतू कुतिया ने अपने बच्चे को मारने के बाद तीन गांवों के 30 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला
Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:01 AM IST
सार
मोहनलालगंज के दो गांवों में एक पागल कुतिया ने करीब तीस लोगों को अपना शिकार बनाया। जो जहां दिखा उसे ही लहूलुहान कर दिया। कुतिया ने अपने बच्चों को भी मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मोहनलालगंज इलाके में अचानक आक्रामक हुई एक पालतू कुतिया ने अपने बच्चे सहित तीन गांवों के 30 लोगों व 15 मवेशियों को काटकर जख्मी कर दिया। इससे इन गांवों में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुतिया को पागल बताते हुए मार डाला। इसके बाद कई लोगों ने मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचकर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
क्षेत्र के डेहवा निवासी रामशंकर ने एक कुतिया पाल रखी थी। वह शनिवार सुबह अचानक आक्रामक हो गई। उसने सबसे पहले अपने ही बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला। इसके बाद ग्रामीणों और मवेशियों पर हमला करने लगी। लोगों ने उसे डेहवा से खदेड़ा तो पड़ोस के गांव नवलखेडा पहुंच गई। वहां से भगाया गया तो कुशलीखेड़ा गांव पहुंचकर लोगों व मवेशियों को काटने लगी। वहां से भगाने पर फिर वापस डेहवा पहुंच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक उसने अरविंद साहू, चंद्रशेखर साहू, प्रभाकर, शकुंतला रावत, भुल्लू लोधी, पुत्तन रावत, जलसाई दीन, गुड़िया, दयाराम, मोहित सैनी, जानकी, रचना मौर्य, शांति रावत, सुरेश लोधी, सुभाष गौतम, अमन लोधी, सालिगराम लोधी समेत लगभग 30 लोगों व 15 मवेशियों को काटकर जख्मी कर दिया। लोगों ने उसे पकड़ने कर प्रयास किया, लेकिन जब पकड़ में नहीं आई तो मौत के घाट उतार दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक 14 ग्रामीणों को एआरवी वैक्सीन लगाई गई है। सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मौजूद है। सभी जख्मी ग्रामीण तुरंत वैक्सीन लगवा लें। उधर, पीड़ित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पालतू कुतिया के काटने पर जब लोगों ने जब कुतिया के मालिक से शिकायत की तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। इंस्पेक्टर आलोक राव का कहना है कि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन