{"_id":"6976733abdc228ac3004944b","slug":"a-loan-of-rs-12-lakh-was-taken-using-the-documents-of-a-delivery-boy-lucknow-news-c-13-lko1096-1575993-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिलीवरी बॉय के दस्तावेज के जरिये लिया 12 लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिलीवरी बॉय के दस्तावेज के जरिये लिया 12 लाख का लोन
Mon, 26 Jan 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी डिलीवरी बॉय अरविंद सिंह यादव ने चार लोगों पर उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर 12 लाख रुपये का लोन लेने का आरोप लगाया है। बैंककर्मियों पर भी मिलीभगत करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने चार आरोपियों और बैंक कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
अरविंद के अनुसार, उनके पड़ोसी रवनीत कुमार कश्यप ने अमेजन में केवाईसी के बहाने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल मांगी थी। विश्वास में आकर उन्होंने ये दस्तावेज दे दिए थे। कुछ समय बाद जब बैंककर्मी उनके घर आए और बताया कि उनके नाम पर 20 क्रेडिट कार्ड जारी हुए हैं, तो उन्हें सच्चाई का पता चला। जांच में पता चला कि रवनीत ने इन्हीं दस्तावेज के आधार पर 12 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे उसने अपनी पत्नी अंकिता, भाई स्वर्णिम और रवींद्र कश्यप के खातों में ट्रांसफर कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अरविंद को धमकी भी दी। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।