फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lift is being built on the road in Hazratganj.

Lucknow News: हजरतगंज में सड़क पर बनाई जा रही लिफ्ट

Mon, 20 Oct 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A lift is being built on the road in Hazratganj.
लिफ्ट लगाने के लिए खोदा गया गड्ढा।
लखनऊ। हजरतगंज बाजार में केसंस वाली गली में पुरानी सड़क पर अवैध तरीके से लिफ्ट लगाई जा रही है। इसके लिए करीब 30 साल पुरानी लोहे की सीढ़ी काटकर हटा दी गई है और वहां लिफ्ट की डक्ट के लिए खोदाई की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने काम रुकवा दिया है और नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

हजरतगंज बाजार में केसंस नाम से पुरानी गली है। यह सात से आठ फीट चौड़ी है। गली हजरतगंज से निकलती हुई नवल किशोर रोड पर खुलती है। इसी गली में करीब 30 साल पहले एक बिल्डिंग के लिए लोहे की पुरानी सीढ़ी बनी थी। यह अवैध रूप से लगाई गई थी और कुछ लोग इसका उपयोग गली की ओर से बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए करते थे।
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि बिल्डिंग में कई लोग काबिज हैं, जिन्होंने कई रास्ते भी बना रखे हैं। अब बिल्डिंग की पहली मंजिल पर जाने के लिए सरकारी सड़क पर कब्जा कर लिफ्ट लगाई जा रही है। लिफ्ट लगने के बाद करीब पांच फीट सड़क अवैध कब्जे में चली जाएगी। ऐसे में अतिक्रमण के कारण पहले से ही संकरी सड़क और संकरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में कब्जा न हटा तो 53,530 रुपये लगेगा जुर्माना
नगर निगम के जोनल अभियंता किशोरी लाल ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर काम रुकवा दिया गया है। सड़क पर अतिक्रमण को लेकर एमडी आहुजा और केएल आहुजा को नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें 15 दिन का मौका उन्हें खुद कब्जा हटाने के लिए दिया गया है। इसके बाद नगर निगम कार्रवाई करेगा और 53,530 रुपये हर्जाना भी वसूल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed