{"_id":"66040970befd8975f200fb3a","slug":"a-leopard-took-away-the-goat-in-balrampur-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: 10 फीट की दीवार फांदकर आंगन से बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीण में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: 10 फीट की दीवार फांदकर आंगन से बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीण में दहशत
Wed, 27 Mar 2024 05:26 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, जरवा (बलरामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जरवा (बलरामपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Mar 2024 05:26 PM IST
सार
बलरामपुर के हलौरा गांव में एक तेंदुआ दीवार फांदकर बकरी उठा ले गया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर के जरवा स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हलौरा गांव में 10 फीट दीवार फांदकर आंगन में कूदा तेंदुआ बकरी को उठा ले गया। इससे गांव में दहशत है। कई दिनों से गांव के आसपास भटक रहे तेंदुए को ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
तुलसीपुर रेंज के ग्राम हलौरा निवासी अब्दुल हमीद ने बताया कि परिवार के सभी लोग कमरे के अंदर सो रहे थे। आंगन में पांच बकरियां बंधी थी। घर के चारों तरफ 10 फीट की दीवार है जिसे फांदकर तेंदुआ आंगन में आ गया और एक बकरी को उठा ले गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरक्षित सीटें... सुरक्षित सत्ता; पिछले चार चुनावों में दो बार भाजपा ने जीतीं सबसे ज्यादा सुरक्षित सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा में घमासान, आजम की सीट पर बिगड़ी बात; मनाने के लिए अखिलेश खेल सकते हैं बड़ा दांव
बकरियां चिल्लाने लगी हम लोग कमरे से बाहर निकले तो देखा तेंदुआ एक बकरी को घसीटता हुआ खेत की तरफ ले जा रहा था। ग्रामीण निसार अहमद, वहीद, अहद, अब्दुल हक, अब्दुल अजीज, अब्दुल हफीज, मास्टर इसहाक व अब्दुल कलाम ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुआ गांव में कई बकरियों को अपना निवाला बना चुका है।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह माह पहले गांव के दो लोगों पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था जिससे लोग घायल हो गए थे। तुलसीपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली है। वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।