फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A leopard kills a girl in bahraich.

बहराइच में मासूम को दरवाजे से खींचकर चबा गया तेंदुआ

Sun, 04 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Sep 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
A leopard kills a girl in bahraich.
विलाप करते मासूम के परिवारीजन - फोटो : amar ujala

सरयू के कछार में स्थित बसौना गांव में शनिवार रात घर के बाहर हैंडपंप पर हाथ धो रही एक मासूम को तेंदुए ने दबोच लिया। मासूम की मां के शोर मचाने पर परिवारीजन व ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ उसे गन्ने के खेतों में घसीट ले गया। ग्रामीणों ने पूरी रात खोजबीन की।

विज्ञापन


सुबह वन विभाग की कांबिंग के दौरान बालिका के शरीर के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर खेत में मिले। पदचिन्हों के आधार पर वन विभाग ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें कांबिंग में लगाई गईं।
विज्ञापन


कछार में छह माह के दौरान कई बार तेंदुआ आबादी में पहुंचा है। शनिवार रात करीब 10 बजे रामगांव थानान्तर्गत बसौना गांव निवासी मदन मौर्या की छह वर्षीय बेटी शिवानी के पेट में दर्ज हो रहा था। मां उसे खेत ले गई थी। लौटकर शिवानी घर के सामने हैंडपंप पर हाथ धो रही थी। उसकी मां बरामदे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हैंडपंप से कुछ दूर झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुए ने झपट्टा मारकर शिवानी को दबोच लिया। चीख सुनकर मां ने देखा तो मासूम को तेंदुआ जबड़े में जकड़ चुका था।

ग्रामीण दौड़े पर भाग चुका था तेंदुआ

A leopard kills a girl in bahraich.
तेंदुए के पैरों के निशान - फोटो : amar ujala

शोर सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक तेंदुआ बालिका को घसीटते हुए गन्ने के खेत में घुस गया। गांव के लोग हाका लगाते हुए रात भर खेतों को खंगालते रहे लेकिन शिवानी का पता नहीं लग सका। तेंदुआ भी नहीं दिखा।

कई स्थानों पर खून बिखरा मिला। सुबह सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी रुस्तम परवेज, वन दरोगा दीपक सिंह अन्य कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। कांबिंग शुरू की गई। गांव से आधा किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मासूम के शरीर के टुकड़े मिले। उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पदचिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उधर मासूम की मौत से परिवार कोहराम मचा है।

पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा
मासूम को तेंदुए द्वारा निवाला बनाए जाने की सूचना पर एसडीएम महसी एसपी शुक्ला व सीओ अखंड प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि शरीर के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा पीड़ित परिवार को दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed