फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A leopard killed another child in Balrampur.

तेंदुआ का आतंक: छठवें बच्चे को बनाया शिकार, लगातार मौतों से सहमे ग्रामीण, गांवों में हाहाकार

Mon, 11 Dec 2023 06:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

हरैया थाना क्षेत्र के गांव में एक तेंदुए ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमलाकर उसे मार डाला। इलाके में तेंदुआ अब तक छह बच्चों को मार चुका है।

विज्ञापन
A leopard killed another child in Balrampur.
तेंदुए के हमले से गांव में खौफ का माहौल है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अब तक पांच बच्चों को अपना निवाला बना चुके आदमखोर तेंदुए ने गुरूवार की शाम एक और बालक को मार डाला। छठवीं मौत से सोहेलवा क्षेत्र के गांवों में हाहाकार मच गया है। लोगों की अब वन विभाग की कार्रवाई से भरोसा भी उठने लगा है। एक महीने से क्षेत्र की रखवाली कर रहे चार जिलों की टीमें अब तक कुछ नहीं कर सकीं हैं।

विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के जंगल से सटे धर्मपुर गांव में बकरी चराने गए दस वर्षीय समीर अंसारी को तेंदुए ने शिकार बना लिया। पिता शफीक अंसारी मेहनत मजदूरी करने मुंबई गए हैं। मृतक की मां रूखवाना ने बताया कि बेटा समीर अंसारी तीन बजे घर से गांव के दक्षिण पंचायत भवन के पास बकरी चरा रहा था। 
विज्ञापन


झाड़ी से निकल कर तेंदुआ समीर अंसारी को मुंह में दबोचकर भाग गया साथ में बकरी चराने गए अन्य बच्चों के चिल्लाने पर तथा ग्रामीणों के घेराव करने पर शव को झाड़ी में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी केपी सिंह ने बताया कि तेंदुआ से बचाव के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। घटनास्थल पर वनकर्मियों के साथ गस्त जारी है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक हरैया गोविंद कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटना से जहां पूरे क्षेत्र के लोग सहमे हैं, वहीं परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed