फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lawyer murdered in Bahraich in his home.

Bahraich: घर में सो रहे वकील की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 16 Oct 2022 07:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र में रात में हत्यारों ने गला रेतकर अधिवक्ता की हत्या कर दी। इस दौरान बगल में सो रही पत्नी को भनक तक नहीं लग सकी। जब रविवार की सुबह पत्नी उठी तो देखा कि पति का गला कटा हुआ था।

विज्ञापन
A lawyer murdered in Bahraich in his home.
मामले की जांच के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच शहर में सालारगंज मोहल्ले में सोते समय अधिवक्ता की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात को इस तरह से अंजाम दिया गया कि घर के किसी सदस्य को भनक तक नहीं लग सकी। मामले की जानकारी सुबह परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी, एएसपी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया। एसपी ने वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं। एसपी ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र के जमील कॉलोनी सालारगंज मोहल्ला निवासी सेबा उर्फ इंतजारउल हक (40) पुत्र इनामुल पेशे से अधिवक्ता हैं। वह रोजाना की तरह शनिवार की रात को भी अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। बताया जाता है कि रात में हत्यारों ने गला रेतकर अधिवक्ता की हत्या कर दी। इस दौरान बगल में सो रही पत्नी को भनक तक नहीं लग सकी। जब रविवार की सुबह पत्नी उठी तो देखा कि पति का गला कटा हुआ था। गले पर धारदार हथियार के निशान बने हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी केशव चौधरी, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने अधिवक्ता की पत्नी से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने वारदात का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा घटना का खुलासा
दरगाह थाना क्षेत्र में हुई अधिवक्ता की हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गई है। एसओजी व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर साक्ष्य को एकत्र किया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

केशव चौधरी, एसपी बहराइच

दुखद है घटना
रविवार की सुबह इंतजारउल हक के हत्या की सूचना मिली तो रूह कांप गई। घटना काफी दुखद है। अधिवक्ताओं की टीम के साथ मौके पर गया था। एसपी से मौके पर मुलाकात हुई है। पुलिस घटना का खुलासा करने में जुटी हुई है। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-गया प्रसाद मिश्रा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, बहराइच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed