Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A law college will be built in Tiwaripur

Lucknow News: तिवारीपुर में बनेगा लॉ कॉलेज, टेंडर जारी, लालकुआं में इंटर कॉलेज भी बनेगा

Wed, 25 Nov 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A law college will be built in Tiwaripur
नगर निगम
लखनऊ। प्राइमरी, इंटर और डिग्री कॉलेज के बाद नगर निगम अब अपना लॉ कॉलेज खोलने जा रहा है। यह सीतापुर रोड से लगे तिवारीपुर में बनेगा। इसकी बिल्डिंग निर्माण के लिए मंगलवार को नगर निगम की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया। इसका का निर्माण दो साल में पूरा होगा। इसके अलावा लालकुआं में इंटर कॉलेज भी खोला जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम शहर में कई स्कूल-कॉलेज का संचालन करता है। इनमें अमीनाबाद इंटर कॉलेज, कश्मीरी मोहल्ला गर्ल्स कॉलेज, मॉडल मांटेसरी, चिल्ड्रेन पैलेस और अटल बिहारी वाजपेयी डिग्री कॉलेज शामिल हैं। अब नगर निगम अपना डिग्री कॉलेज भी खोलने जा रहा है। इसका प्रस्ताव नगर निगम सदन से पास हो चुका है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि कॉलेज का निर्माण तिवारीपुर में किया जाएगा। बिल्डिंग निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। निर्माण करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम के कॉलेज में कम फीस पर शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा लालकुआं में एक इंटर कॉलेज भी खोला जाएगा। उसके भवन निर्माण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


लॉ कालेज पर उठने लगे सवाल

नगर निगम के लॉ काॅलेज खोलने पर सवाल भी उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम का जो मूल काम है वह शहर को स्वच्छ रखने का है। उसे तो वह ठीक से कर नहीं पा रहा है, ऐसे में उसे लॉ कालेज खोलने की क्या जरूरत है। जो पैसा वह बिल्डिंग बनाने पर खर्च किया जाएगा उसे वह शहर में सड़क, सफाई और मार्ग आदि पर कर सकता है। टूटी सड़कों को बनाने के लिए उसके पास अक्सर बजट की कमी रहती है। वहीं दूसरी ओर वह ऐसे काम कर रहा है जो करने की उसे बहुत जरूरत नहीं है। लॉ कालेज खोलना शिक्षा विभाग का काम है, इसे उसको ही करना चाहिए। नगर निगम अपना पैसा बेवजह क्यों खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed