फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lady killed her two daughters and jumped in a well.

रायबरेली में दो बेटियों को मारकर कुंए में कूदी महिला, पति की इस हरकत से थी नाराज

Thu, 03 Jan 2019 01:24 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: MANISH sachan Updated Thu, 03 Jan 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
A lady killed her two daughters and jumped in a well.
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के किशुनपुर केवई गांव में बुधवार रात दो बेटियों की हत्या करने के बाद एक महिला कुएं में कूद गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला और रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना पाकर एएसपी अमेठी ने भी पड़ताल की। अब तक घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि पति के दिल्ली न ले जाने के चलते महिला ने इस तरह का कदम उठाया। पुलिस ने दोनों बेटियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


किशुनपुर केवई गांव निवासी बबलू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। 10 दिन पहले बबलू गांव आया और फिर दिल्ली चला गया। गांव में उसकी पत्नी नीलू (35) अपनी दो बेटियों रिमझिम (5) और लक्ष्मी (2) के साथ घर पर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार देर रात पहले नीलू ने अपनी दो बेटियों को गला दबाकर मार दिया। इसके बाद घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी। कुएं से आवाज आते ही नीलू के जेठ का लड़का आशीष कुएं की तरफ भागा और ग्रामीणों को आवाज लगा ली। महिला पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही कुएं से बाहर निकलने की बात कह रही थी। 

यूपी-100 टीम के पहुंचने के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सूचना पर अमेठी जिले के एएसपी बीसी दुबे, एसडीएम, तिलोई महेंद्र श्रीवास्तव, सीओ पीयूष राज, एसओ एसएन नकवी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने घटना की बाबत परिवारीजनों और ग्रामीणों से बात की। कहा जा रहा है कि पति दिल्ली से गांव आया था तो महिला भी दिल्ली चलने की बात कह रही थी। पति ने उसे दिल्ली ले जाने से मना कर दिया था। 

इसके अलावा पति की किसी दूसरी महिला से नजदीकी के चलते भी वह खफा थी। एएसपी का कहना है कि दो बेटियों को मारने के बाद महिला ने खुदकुशी का प्रयास किया। महिला को बचा लिया गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पड़ताल कराई जा रही है। जल्द ही घटना की सही वजह सामने आएगी।

बिखर गया हंसता-खेलता परिवार

पलभर में हंसता-खेलता परिवार बिखर गया। खुशियां मातम में बदल गई। हर कोई यही सोच रहा था कि महिला ने यह सब कैसे कर दिया। कोई अपनी बेटियों को कैसे मार सकता है। यदि कोई बात थी तो महिला को पुुलिस के पास जाकर शिकायत करनी थी, लेकिन मासूम बेटियों को मारना नहीं चाहिए था। दिल दहलाने वाली घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह दंग रह गया। परिवारीजन रह-रहकर रो पड़ते हैं और कहते हैं यह क्या हो गया। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला की शादी लगभग सात साल पहले जीनलवासा गांव से हुई थी। लोगों की मानें तो पहले भी महिला ने पहले भी कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था।  

खफा थी महिला, दिनभर रही भूखी

कहा जा रहा है कि महिला किसी बात से इस कदर खफा थी कि उसने बुधवार को दिनभर भोजन तक नहीं किया था। रह-रहकर उसे गुस्सा आ रहा था। अंतत: उसने दो बेटियों को मारने के बाद स्वयं खुदकुशी किए जाने के लिए कुएं छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसके भतीजे को जानकारी हो गई, जिसकी वजह से समय रहते उसे कुएं से निकाल लिया गया और उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed