{"_id":"64647230dc1908354808b52f","slug":"a-labourer-found-hanging-in-a-village-of-bachhrawan-in-raebareli-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत, पेड़ से लटकता मिला शव
Wed, 17 May 2023 11:50 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 May 2023 11:50 AM IST
सार
रायबरेली की बछरावां कोतवाली के एक गांव में एक मजदूर का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव में बुधवार की सुबह जामुन के पेड़ से दिहाड़ी मजदूर का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राघवपुर निवासी भंवरेश उर्फ पंकज (26) गांव में ही मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में जामुन के पेड़ से उसका शव लटकता पाया गया। साड़ी के फंदे के सहारे पेड़ की डाल से उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन
खेतों में काम करने वाले मजदूरों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो पिता रामप्रसाद, मां और भाई मोहित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी कामिनी एक वर्षीय बेटे आदित्य के साथ 7 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित अपने मायके गई हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद को लेकर पति पत्नी के बीच कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। मामला न सुलझने पर नाराज होकर पत्नी कामिनी अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
भंवरेश दो दिनों से काफी उलझन में दिखाई दे रहा था । मंगलवार देर रात तक गांव में इधर-उधर घूमता दिखाई दिया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन