फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A jweller commits suicide in a hotel in Lucknow.

Lucknow: रेप केस में फंसाया, ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे... लिखकर सराफ ने मार ली गोली

Tue, 16 Jul 2024 01:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Jul 2024 01:57 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ के एक होटल में एक सराफ ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने एक महिला को जिम्मेदार ठहराया है। महिला ने कुछ महीने पहले मनोज पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था जिसमें वह जेल गया था।

विज्ञापन
A jweller commits suicide in a hotel in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुझे खुद अपना नंबर देकर मुझसे बात की...। प्रेम जाल में फंसाया...। फिर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे और मांग पूरी नहीं की तो रेप का केस दर्ज करवा कर जेल भिजवा दिया...। जमानत पर छूटने के बाद फिर से रुपयों की मांग कर रही है...। इसलिए अब मेरे पास मौत को गले लगाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है...।

विज्ञापन


सुसाइड नोट में इसी तरह की बातें लिखकर सैरपुर इलाके में स्थित होटल डि्रप इन के कमरा नंबर-10 में सराफ मनोज कुमार सोनी (34) ने रविवार रात गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मनोज लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज का रहने वाला था।
विज्ञापन


बीकेटी एसीपी सुजीत दुबे ने बताया कि 13 जुलाई को मनोज ने होटल में रूम बुक कर चेक-इन किया था। 14 को दिन में वह कहीं चला गया था। देर शाम को होटल पहुंचा था। सोमवार सुबह नौ बजे चेक-आउट करना था। होटल कर्मचारी ने सुबह आठ बजे जब दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुला। एक घंटे बाद दोबारा प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब 11 बजे तक कोई जवाब नहीं मिला तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि भीतर बेड पर खून से लथपथ मनोज पड़ा मिला। पास में तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनपटी पर सटाकर मारी गोली
पुलिस की सूचना पर दोपहर बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे। तब शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। एसीपी ने बताया कि दायीं तरफ कनपटी पर तमंचे से गोली मारी है। हैरत की बात यह है कि किसी को भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी। आशंका है कि देर रात गोली मारी। उस दौरान वहां मौजूद अन्य गेस्ट व कर्मचारी सो रहे होंगे।

...मुझे न्याय दिला देना
सुसाइड नोट में मनोज ने लिखा है कि मैगलगंज के बरगांवा में उनकी ज्वैलरी की दुकान थी। छह साल पहले एक महिला दुकान पर आई थी। अपना मोबाइल नंबर देकर गई थी। उससे बातचीत होने लगी थी। महिला ने प्रेम जाल में फंसाया। करीब नौ लाख रुपये ऐंठे। ये रकम जमीन बेचकर दी। और पैसे मांगने पर जब नहीं दिया तो दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। आगे नोट में लिखा कि पिछले साल नवंबर में जब जमानत पर जेल से छूटा तो महिला फिर से ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगी। इसलिए दुकान बंद कर दूसरी जगह खोली। वह वहां पर भी आने लगी। इसलिए अब कोई रास्ता नहीं बचा है। मुझे न्याय दिला देना। नोट में महिला का नाम और पता भी लिखा है।


तीन साल पहले छोड़ दिया था परिवार
भाई दिनेश ने बताया कि मनोज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। लेकिन, तीन साल पहले मनोज ने परिवार को छोड़ दिया था। वह अकेला रहता था। वारदात की सूचना पर वह पहुंचे। एसीपी का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed