{"_id":"65c874214b55201e7f08b36d","slug":"a-huge-crowd-came-to-ayodhya-from-prayagraj-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: लगातार तीसरे दिन भी प्रयागराज के श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, हनुमानगढ़ी में सुबह से ही लाइन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: लगातार तीसरे दिन भी प्रयागराज के श्रद्धालुओं से पटी रामनगरी, हनुमानगढ़ी में सुबह से ही लाइन लगी
Sun, 11 Feb 2024 12:45 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:45 PM IST
सार
प्रयागराज से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। तीसरे दिन भी अयोध्या प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालुओं से पट गई है। राम जन्मभूमि पथ से लेकर लता चौक तक श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे श्रद्घालु।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रयागराज से श्रद्धालुओं के लौटने का क्रम लगातार जारी है। अयोध्या में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। राम जन्मभूमि पथ से लेकर लता चौक तक श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने पवन सलिला सरयू में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
इसके बाद श्रद्धालुओं का हुजूम मठ मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए निकल पड़ा है। भीड़ का सर्वाधिक दबाव सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि में है। हनुमानगढ़ी में सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। यही हाल राम जन्मभूमि का है। अयोध्या में सभी प्रकार के वाहनों का प्रतिबंध लागू है। राम जन्मभूमि पथ की ओर जाने वाले मार्ग पर केवल पैदल जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जय श्रीराम के नारों के बीच अयोध्या रवाना हुए विधायक, उत्साह के बीच सपा रही निशाने पर, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रामलला के दर्शन: अयोध्या के रास्ते पर मंत्री-विधायक, बाराबंकी में हुई शानदार अगवानी, नहीं करेंगे हनुमानगढ़ी के दर्शन
राम जन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार के सामने राम पथ पर तीन स्थानों पर बैरियर लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया है। वहीं, ट्रस्ट व प्रशासन द्वारा शुरू की गई फास्ट ट्रैक लेन की व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते इस लेन का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। फिलहाल इस लेन को बंद कर दिया गया है।
शनिवार को भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं ध्वस्त होने के बाद आज प्रशासन सजग है और राम जन्मभूमि पथ पर बैरियरों का दायरा बढ़ाया गया है, श्रद्धालु सुगमता पूर्वक दर्शन कर रहे हैं।