फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A high power committee will be formed for the Rapid Rail project

Lucknow News: एनओसी के बाद बढ़ी रैपिड रेल प्रोजेक्ट की तैयारी, बनेगी हाईपावर कमेटी

Fri, 06 Jun 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A high power committee will be formed for the Rapid Rail project
लखनऊ। कानपुर और लखनऊ के बीच 160 किमी की रफ्तार से रैपिड रेल फाइलों से निकालकर धरातल पर दौड़ाने की कवायद शुरू हो गई है। करीब 67 किमी के रूट में छह स्टेशन आएंगे। योजना परवान चढ़ और उसकी राह में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए शासन हाईपावर कमेटी बनाएगा। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर और उन्नाव के अधिकारियों की भी एक समन्वय समिति बनाई जाएगी। नमो भारत रेल कॉरिडोर योजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम होगा।एलडीए से एनओसी मिलने के बाद नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने आगे की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। इस सम्बंध में कंपनी के प्रतिनिधि सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। रैपिड रेल परियोजना को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण, उन्नाव विकास प्राधिकरण व कानपुर विकास प्राधिकरण के अफसरों की एक मॉनीटरिंग कमेटी बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के सभी मुख्य क्षेत्रों से अमौसी तक मेट्रो संपर्क से आवाजाही आसान होगी। भविष्य में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, कानपुर रिंग रोड के क्षेत्रों से भी रैपिड रेल जुड़ जाएगी। इससे प्रतिदिन आवाजाही वाले हजारों लोगों को आसानी होगी।
विज्ञापन

रेल रूट का यह है प्रस्ताव
पूर्व में प्रस्तावित मानचित्र के अनुसार प्राथमिक स्तर पर लखनऊ के अमौसी से बनी तक सड़क के समानांतर, बनी से उन्नाव के जैतीपुर तक नया मार्ग विकसित करके और फिर कानपुर-लखनऊ रेल ट्रैक के समानांतर अजगैन, उन्नाव, मगरवारा होकर गंगा बैराज रैपिड रेल का अंतिम पड़ाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे छह स्टेशन
कानपुर, उन्नाव, बसीरतगंज, नवाबगंज, बंथरा टाउन, लखनऊ
एनसीआरटीसी को अनापत्ति दे दी गई है। यह शर्त रखी गई कि कि रैपिड रेल की परियोजना से महायोजना प्रभावित नहीं की जाएगी। यह अमौसी मेट्रो से कानपुर मेट्रो तक जुडेगी। अब तीनों विकास प्राधिकरणों के बीच मॉनीटरिंग कमेटी बनेगी।

केके गौतम, नगर नियोजक एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article