फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A group of 40 devotees left for Khatu Shyam Dham

Lucknow News: खाटू श्याम के धाम रवाना हुआ 40 भक्तों का जत्था

Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A group of 40 devotees left for Khatu Shyam Dham
लखनऊ। जय श्री श्याम के जयकारों के बीच ऐशबाग स्थित तिलकनगर से 40 श्याम प्रेमियों का जत्था मंगलवार को खाटू श्याम के धाम की यात्रा पर रवाना हुआ। यह जत्था श्याम ज्योत मंडल के तत्वावधान में श्याम निशानोत्सव के समापन पर निकला था। इस दौरान भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ बाबा श्याम का निशान लहराया। यात्रा के दौरान भक्त हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और शीश का दानी, कलयुग के अवतारी’ जैसे भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।
विज्ञापन

भक्तों का यह जत्था बुधवार को सीकर के श्याम कुंज वालों की धर्मशाला पहुंचेगा। वहां से श्याम ज्योत मंडल के सदस्य 17 किमी की पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। श्याम प्रेमी अनुपम मित्तल ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार में निशान अर्पित करना विजय, बलिदान और दान का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed