फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A grand celebration of Geeta Prerna Utsav will be held on 23rd

Lucknow News: गीता प्रेरणा उत्सव का भव्य आयोजन 23 को

Mon, 27 Oct 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
A grand celebration of Geeta Prerna Utsav will be held on 23rd
ज्ञानानंद जी महाराज
लखनऊ। ज्ञानानंद जी महाराज ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित गीता परिचर्चा के दौरान बताया कि जीओ गीता परिवार की ओर से 23 नवंबर को जनेश्वर मिश्र पार्क में दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य गीता के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा व सद्भाव का वातावरण निर्मित करना है। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन


स्वामी ज्ञानानंद जी ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जागरण है। एक ऐसी प्रेरणा जो गीता के संदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिए हुए है। हमारा उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश का हर घर गीता के संस्कार से आलोकित हो और समाज ‘गीता-मय’ बने। 2025 का यह आयोजन 2026 की गीता जयंती का शंखनाद है, जिसमें ‘जीओ गीता परिवार’ का संकल्प है - हम एक बनें, हम नेक बनें। स्वामी ज्ञानानंद जी ने गीता प्रेमियों से आह्वान किया कि गौ सेवा और गीता पाठ करते रहो जब तक श्वास है, क्योंकि यही जीवन का सार है। गीता हमारे कर्म को साधना बनाती है और साधना को जीवन का उत्सव। आयोजन के संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस मणि प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। इसमें प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, संत-महात्मा, शिक्षाविद, चिकित्सा, न्याय और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन प्रदेश स्तर पर अब तक का सबसे बड़ा गीता पाठ समारोह होगा, जो आध्यात्मिकता के साथ सेवा, संस्कार और सद्भाव का प्रतीक बनेगा। आयोजन के अंतर्गत गीता के श्लोकों पर आधारित हवन तथा गीता पाठ यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें गुरुकुलों के 500 छात्र समवेत गीता पाठ करेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजन समिति ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed