{"_id":"65880851aceb34c86305c5ab","slug":"a-goon-involved-in-loot-arrested-in-tikaitganj-in-barabanki-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: हिस्ट्रीशीटर के घर में डकैती की साजिश रचने वाला बदमाश मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: हिस्ट्रीशीटर के घर में डकैती की साजिश रचने वाला बदमाश मुठभेड़ में दबोचा गया, पैर में लगी गोली
Sun, 24 Dec 2023 04:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, टिकैतगंज (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, टिकैतगंज (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Dec 2023 04:00 PM IST
सार
बाराबंकी के टिकैतगंज में डकैती की साजिश रचने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के टिकैतगंज में डकैती डालने वाले 12 बदमाशों में से एक और बदमाश गनेशी को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान रात में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। गनेशी ने ही अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रची थी।
विज्ञापन
बीते 18 दिसंबर को कुर्सी इलाके के टिकैतगंज निवासी व्यापारी व हिस्ट्रीशीटर शिवकुमार के यहां डकैतों ने भारी मात्रा में जेवरात व नगदी की लूट की थी। इसमें सात बदमाश शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एक बदमाश नौशाद को मुठभेड़ के दौरान गोली भी लगी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट विस्तार: मोदी-शाह से जल्द मिलेंगे ओपी राजभर, बिहार से भी चाहते हैं लोकसभा की कुछ सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'अमर उजाला संगम संस्कृतियों का' में योग नृत्य के साथ ही लखनऊ बैंड की धूम, जानें - और क्या है खास
पुलिस ने फरार चल रहे पांच अन्य बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कुर्सी के थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि रविवार की रात करीब 2:00 बजे लखनऊ के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी गनेशी को गिरफ्तार कर लिया गया। डकैती का माल बरामद करने के लिए उसे कुर्सी थाना क्षेत्र के तिलहटी जंगल में ले जाया गया।
यहां छिपाई गई बोरी खोलते ही उसने तमंचा निकाला और पुलिस पर फायर झोंक दिया। अंधेरे का लाभ उठाकर भागे गनेशी और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में गनेशी के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी चार अन्य बदमाशों की तलाश में चार पुलिस टीमें लगी हैं।