{"_id":"63295a46b0e4e133ce1f7f37","slug":"a-goon-encountered-by-police-in-cantt-thana-kshetra-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police encounter: लूट व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोपी 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police encounter: लूट व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोपी 10 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
Tue, 20 Sep 2022 11:44 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:44 AM IST
सार
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश के ऊपर धर्म परिवर्तन कराने व लूट की कई वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ इनामी अपराधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कोतवाली अयोध्या थाना कैंट पुलिस ने सोमवार की देर रात माझा जमथरा इलाके में मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान निसार उर्फ राजू निवासी सहनवा थाना कोतवाली अयोध्या के रूप में हुई है। आरोपी पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट का आरोप है।
विज्ञापन
एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार की देर रात करीब 01.50 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टीले वाली मस्जिद के पास एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए जमथरा से बाटी वाले बाबा की तरफ बंधा मार्ग से भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके ग्राम मांझा जमथरा स्थित धीरज यादव बाबा स्थान पर रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी निसार ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी निसार के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल व एक तमंचा व कई कारतूस बरामद हुए है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने व लूट की कई वारदातों में शामिल होने का आरोप है। उसका लंबा आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन