{"_id":"618cc741ad37e37da325b1ef","slug":"a-goods-train-derailed-on-sultanpur-jafrabad-railkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर जफराबाद रेलखंड: पटरी से उतरी मालगाड़ी, दर्जनभर ट्रेनें बदले रूट से हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर जफराबाद रेलखंड: पटरी से उतरी मालगाड़ी, दर्जनभर ट्रेनें बदले रूट से हुई रवाना
Thu, 11 Nov 2021 01:03 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:03 PM IST
सार
सुल्तानपुर जफराबाद रेलखंड पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिसके कारण करीब दर्जनभर ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा।
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर जफराबाद रेलखंड के श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिसकी वजह से रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन
सद्भावना, बेगमपुरा सहित करीब दर्जनभर ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया गया। मामला गुरुवार का है। श्री कृष्ण रेलवे स्टेशन के पास अचानक जब मालगाड़ी पटरी से उतर गई तो रूट पर लखनऊ से आ रही और लखनऊ की ओर जा रही ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
आनन फानन रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और मालगाड़ी को हटाने के काम में जुट गई। इसकी वजह से सद्भावना एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, इंदौर पटना एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, भटिंडा वाराणसी एक्सप्रेस और नई दिल्ली भुवनेश्वर एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों को वाराणसी सुल्तानपुर लखनऊ की जगह वाराणसी प्रतापगढ़ लखनऊ के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन