फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A goods train coach derailed in raebareli.

रायबरेली में मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, पैसेंजर ट्रेन रोकी, हड़कंप

Tue, 12 Sep 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Tue, 12 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
A goods train coach derailed in raebareli.
ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : amar ujala

रेलवे स्टेशन रायबरेली में सोमवार देर रात मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। यह मालगाड़ी सतना से सीमेंट लादकर रायबरेली आई थी। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय हुआ, उस समय महज प्रयाग-बरेली पैसेंजर का संचालन था। नतीजतन यह ट्रेन एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रखी गई। हादसे की सूचना मिलने पर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


रात में ही एडीआरएम समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर पड़ताल की। लखनऊ से आई एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन ने वैगन को ट्रैक से बाहर किया। वैग्न की मरम्मत (ओवर हालिंग) न होने की वजह से घटना होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


सतना से सीमेंट लादकर मालगाड़ी सोमवार देर रात करीब 12 बजे रायबरेली स्टेशन आ रही थी। चूंकि इस गाड़ी का संचालन रायबरेली से ही होता है। इसलिए इसको रायबरेली स्पेशल कहा जाता है। दरियापुर से होते हुए गाड़ी रायबरेली जंक्शन की तरफ आ रही थी। उसे स्टेशन के रेलवे लाइन नंबर छह पर खड़ा होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में थे कुल 42 डिब्बे

A goods train coach derailed in raebareli.

रायबरेली-इलाहाबाद रेल लाइन से उसे जैसे ही रेलवे लाइन नंबर छह की तरफ मोड़ा गया, वैसे ही ट्रेन का 18वें वैगन नंबर एससी 39711 के चार पहिये पटरी से उतर गए। गाड़ी में कुल 42 वैगन थे। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय रेलवे के अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसी बीच प्रयाग-बरेली पैसेंजर को रवाना किया जाना था, लेकिन उसे एक घंटे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके बाद उसे इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया।

सूचना पर एडीआरएम एसके सत्रह व यातायात निरीक्षक डीआर मीना समेत अन्य अधिकारी और लखनऊ से एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन मौके पर पहुंच गई। पहले वैगन को इंजन से काटकर अन्य वैगन को बाहर किया गया। इसके बाद एक्सीडेंट रिलीव ट्रेन से पटरी से उतरे वैगन को बाहर किया गया।

यह घटना रात करीब 12.30 बजे हुई और मालगाड़ी को फिर से ठीक करने में सुबह के तीन बज गए। इस घटना से अफरातफरी का माहौल रहा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ओवरहालिंग (मरम्मत) न होने से वैगन पटरी से उतरा था। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed