फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A glimpse of the result was visible in the glow of faces

Lucknow News: चेहरों की चमक में दिखी नतीजे की झलक

Sat, 24 Aug 2024 04:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 24 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the result was visible in the glow of faces
रायबरेली। भविष्य संवारने के लिए पुलिस भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थी प्रश्नपत्र को देख खुश हुए। उनका कहना था कि कोई ऐसा सवाल नहीं था जो बहुत कठिन हो। हालांकि रीजनिंग के सवाल कुछ उलझाने वाले जरूर थे। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों की चमक से नतीजा साफ झलक रहा था।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए 300 किमी दूर से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। कोई इटावा से था तो कोई बरेली, सुल्तानपुर, औरैया और सीतापुर सहित अन्य जिलों से परीक्षा देेने पहुंचे। शहर के बस स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राओं में प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्नों को लेकर खासी उत्सुकता दिखी। अधिकतर का कहना था कि पेपर आसान था।
विज्ञापन


रीजनिंग को छोड़ सभी प्रश्न आसान
बरेली से आए प्रदीप कुमार ने बताया कि पेपर सरल था। कोई ऐसा प्रश्न नहीं था जो बहुत कठिन हो। बीती रात रेलवे स्टेशन पर काटी और अब परीक्षा देकर खासे खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया जिला के बिधूना निवासी विवेक यादव भी खुश नजर आए। बोले कि रीजनिंग को छोड़, किसी भी सेक्शन में कोई कठिन प्रश्न नहीं था। उन्हें उम्मीद है कि वह उत्तीर्ण होंगे।
इटावा के नितिन राजपूत भी खुश दिखे। बोले की प्रश्नपत्र सरल आया। सीतापुर की रहने वाली शांति परीक्षा देकर बाहर निकलीं तो बोली कि पेपर ठीक था। कहीं कोई कठिनाई नहीं हुई।

सुल्तानपुर की अंशी मौर्या ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह पास होंगी और पहली बार में ही सफल हो जांएंगी। सुल्तानपुर की प्रिंशी यादव का भी कहना था कि प्रश्नपत्र सरल था। कोई भी प्रश्न बहुत कठिन नहीं आया। अच्छे नंबर आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed