प्रेमी की शादी तोड़ने के लिए लड़की ने किया सबकुछ, मंगेतर को भेजी अश्लील फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के निशातगंज निवासी युवक और उसकी मंगेतर की अश्लील फोटो एक-दूसरे को कूरियर से भेजने वाली विकासनगर की युवती को साइबर सेल ने बृहस्पतिवार दोपहर दबोच लिया।
युवती ने पूछताछ में बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसकी शादी तोड़ने के लिए फर्जी नाम से दोनों को एक-दूसरे की अश्लील फोटो भेज रही थी।
छह महीने पहले युवक ने अपनी मंगेतर से निकाह कर लिया, फिर भी फोटो और खत भेजने का सिलसिला नहीं थमा। इस मामले में युवक की पत्नी ने महानगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी जिसकी जांच साइबर सेल कर रही थी।
इस तरह बने प्रेम संबंध
साइबर सेल के नोडल अफसर सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा ने बताया कि युवती और युवक दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दोनों में मुलाकात हुई और प्रेम संबंध बन गए। दोनों करीब दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।
इस बीच युवक की देहरादून की एक निजी कंपनी में नौकरी लग गई और वह दिल्ली छोड़कर चला गया। युवती भी लखनऊ में अपने घर पर रहने लगी। दोनों का मिलना जुलना जारी था।
युवती का कहना है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए लेकिन किसी और से निकाह तय कर लिया। इसका पता लगते ही उसने युवती की फेसबुक प्रोफाइल से फोटो डाउनलोड करके फोटोशॉप सॉफ्टवेयर से उसकी अश्लील तस्वीरें बनाईं।
यह तस्वीरें उसने कूरियर के जरिए प्रेमी और उसके रिश्तेदारों के घर पर भेज दीं। इसी तरह युवक की अश्लील फोटो और प्रेम संबंधों की जानकारी एक खत में लिखकर उसकी मंगेतर व रिश्तेदारों के घर पर भेज दीं।
हर हाल में प्रेमी के साथ रहना चाहती थी
युवती का कहना था कि वह हर हाल में प्रेमी की शादी तोड़कर उसके साथ रहना चाहती थी। उसने प्रेमी और उसकी मंगेतर को एक-दूसरे की अश्लील सीडी होने व उसे घर-परिवारीजनों को भेजने की धमकी भी दी।
हालांकि, दोनों उसके झांसे में नहीं आए और सात नवंबर 2016 को निकाह कर लिया। इसके बाद भी अश्लील फोटो व चिट्ठियां भेजने और धमकाने का सिलसिला खत्म नही हुआ।
पीड़िता ने बताया कि करीब दो महीने से उसके वॉट्सएप नंबर पर मैसेज आने लगे। मैसेज करने वाले ने खुद को उसका प्रेमी बताते हुए गलत आदमी से बचाने की बात कही। उससे लंबी चैटिंग की।
पीड़िता को यह यकीन दिलाने के लिए कि वह गलत आदमी से शादी कर रही है, उसने वॉट्सएप पर ही अपनी और उसके पति की कई फोटो भी भेजीं। शातिर युवती ने अपने प्रेमी को भी कई पत्र लिखे।
कई अंतरंग कहानियां भी लिखकर भेजी
युवती ने खुद को उसकी मंगेतर का प्रेमी बताते हुए चिट्ठी में कई अंतरंग कहानियां लिखीं। साइबर सेल ने वॉट्सएप नंबर के जरिए युवती को दबोच लिया। उसे महानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
निकाह करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
शातिर युवती ने प्रेमी की मंगेतर को निकाह करने से मना किया। उसने वॉट्सएप पर लिखा कि वह उससे बेहद प्यार करता है और उसे गलत आदमी के साथ जीवन बिताने से रोकना चाहता है।
उसने कहा कि जिससे वह निकाह कर रही है, वह अच्छा आदमी नहीं है। उसने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है। यह शादी वह सिर्फ पैसों के लिए कर रहा है। अगर फिर भी वह उक्त युवक से निकाह करेगी तो मजबूरन उसे जान से मारना पड़ेगा।