{"_id":"679db00dfc5f3ba23508cd74","slug":"a-girl-s-dead-body-found-in-ayodhya-kotwali-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Sat, 01 Feb 2025 10:54 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:54 AM IST
सार
अयोध्या थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर एक युवती का शव नग्न हालत में पड़ा मिला है। लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के सहनवा गांव के बाहर एक युवती का शव नग्न अवस्था में मिला है। युवती दो दिन से लापता थी। परिजनों व स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। क्षेत्र के सहनवा निवासी 22 वर्षीय एक युवती पिछले दो दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा शुक्रवार को कोतवाली अयोध्या में दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक नाले के पास युवती का शव नग्न हालत में पाया गया है।
विज्ञापन
खून से सने हुए युवती के कपड़े भी शव से थोड़ी दूरी पर पड़े मिले हैं। मौके पर आई पुलिस ने छानबीन शुरू की है। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन