{"_id":"650ab0eb461aec06620df6bc","slug":"a-girl-raped-in-bangalore-case-filed-in-krishna-nagar-lucknow-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फ्लाइट से बंगलूरू ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म, दरोगा ने कई दिनों तक एफआईआर के नाम पर टरकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फ्लाइट से बंगलूरू ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म, दरोगा ने कई दिनों तक एफआईआर के नाम पर टरकाया
Wed, 20 Sep 2023 02:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:14 PM IST
सार
लखनऊ की एक छात्रा ने एक रिश्तेदार पर बंगलूरू ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके की एक छात्रा ने एक रिश्तेदार पर फ्लाइट से बंगलूरू ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर लखनऊ पहुंची और मंगलवार को कृष्णानगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक वह 23 अगस्त को कॉलेज से टीसी लेकर घर लौट रही थी तो रास्ते में बड़ी बहन का बहराइच निवासी रिश्तेदार मिल गया। आरोपी ने पहले उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाया फिर जबरदस्ती ऑटो में बिठा लिया। विरोध करने पर चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह असहज हो गई थी। इसके बाद आरोपी फ्लाइट से उसे बंगलूरू ले गया, जहां कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केशव मौर्य ने कहा, हर गरीब के पक्के आवास का सपना पूरा होगा, 60 हजार द्वियांगों को मिली पहली किस्त
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: जौनपुर के राजनेता ने 2000 करोड़ रुपये के काटे थे फर्जी बिल, जीएसटी रिफंड पाने के लिए रची साजिश
गत तीन सितंबर को आरोपी उसे कमरे में बंद कर कही चला गया। इस पर पीड़िता ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। पड़ोसियों के फोन से उसने घरवालों को आप बीती बताई। इसके बाद लखनऊ लौटी। एयरपोर्ट पर परिजन मिले और कृष्णानगर थाने के एक दरोगा भी थे। पीड़िता के मुताबिक एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसको कृष्णानगर ले जाया गया और एक कागज पर साइन करा लिया गया।
युवती का आरोप है कि दरोगा ने कई दिनों तक एफआईआर के नाम पर टरकाया। 15 सितंबर को जब परिजनों ने दरोगा से एफआईआर कॉपी मांगी तो बताया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इस पर युवती ने इंस्पेक्टर कृष्णानगर से शिकायत की और मंगलवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।