फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl kidnapped and raped.

दरिंदगी: लड़की को घर से उठाकर भट्ठे पर किया रेप!

Thu, 04 Sep 2014 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली
ब्यूरो/अमर उजाला, छपरौली Updated Thu, 04 Sep 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
A girl kidnapped and raped.

छपरौली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर गांव के पास ही ईंट के भट्ठे पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप दूसरे समुदाय के दो युवकों पर है।

विज्ञापन


एफआईआर में एक को नामजद किया गया है जबकि दूसरा अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


रिपोर्ट लड़की की मां की ओर से दर्ज कराई गई है। एफआईआर में बताया गया कि वह आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। घर पर उनकी बेटी अकेली थी।

इस तरह की गई वारदात

A girl kidnapped and raped.

लड़की की मां के अनुसार छपरौली का सिरफिरा लड़का कई दिनों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। शाम करीब चार बजे वह घर पर पहुंचा। उसका एक साथी भी था। उन्होंने उनकी बेटी को फोन पर धमकी देकर बुलाया। वह जैसे ही बाहर आई, उसे बाइक पर बैठाकर जबरन ले गए।

इसके बाद गांव के पास ही स्थित ईंट के भट्ठे पर ले जाया गया। दोनों आरोपियों में से एक का नाम इमरान है। भट्ठे पर उसका भाई काम करता है। आरोप है कि उसने भाई के कमरे में उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका साथी बाहर खड़ा रहा। उसकी बेटी की चीख सुनकर आसपास से लोग पहुंच गए।

उन्होंने आरोपी को पीटने के बाद फोन पर पुलिस को बुलाया। इसके बाद पुलिस थाना ले गई। साथी भाग निकला। इंस्पेक्टर छपरौली थाना राजेश कुमार के मुताबिक रेप की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। छपरौली निवासी इमरान नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कस्बे में सांप्रदायिक तनाव

A girl kidnapped and raped.

रेप की इस घटना का पता लगने पर थाने पर काफी लोग जमा हो गए। जब इन्हें पता चला कि पीड़िता और आरोपी अलग अलग समुदाय के हैं तो तनाव की स्थिति बन गई।

आरोपी का भाई पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इनकी हिमायत में भी कई लोग थाना पहुंचे। इसके बाद कस्बा में भी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति हो गई।

विज्ञापन

तेरे भाई को गोली से उड़ा दूंगा

A girl kidnapped and raped.

पीड़ित लड़की ने बताया कि इमरान उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वहां जहां जाती थी, वहीं पहुंच जाता था। उसने एक दिन उसका हाथ पकड़कर उससे उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

बुधवार को उसने फोन पर धमकी दी कि अगर वह घर से बाहर नहीं आई तो उसके भाई को गोली से उड़ा देगा। इस पर वह बाहर आ गई।

आरोपी को पकड़कर पीटा
पीड़ित लड़की की मां जब घर पहुंची तो वहां अपनी बेटी को न देख परेशान हो गई। वह काफी लोगों के साथ बेटी को तलाश रही थी। जब ये लोग भट्ठे के पास पहुंचे, तभी बेटी की चीख सुनाई दी। इस पर इन लोगों ने रेप के आरोपी को पकड़कर उसे जमकर धुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed