{"_id":"6673ba3a7abb88959308cebf","slug":"a-girl-found-unconscious-near-fum-mall-in-gomati-nagar-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फन मॉल के पीछे जंगल में अर्धनग्न हालत में पड़ी मिली युवती, अस्पताल पहुंचाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फन मॉल के पीछे जंगल में अर्धनग्न हालत में पड़ी मिली युवती, अस्पताल पहुंचाया गया
Thu, 20 Jun 2024 12:24 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:24 PM IST
सार
गोमती नगर फन मॉल के पीछे जंगल में बेहोशी की हालत में एक लड़की मिली है। मामले की जानकारी पर लोग एकत्र हो गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोमती नगर में बृहस्पतिवार सुबह फन मॉल के पीछे एक युवती अर्धनग्न हाल में बेहोश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
फन मॉल के पीछे जंगल में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे लोगों को युवती बेहोश पड़ी मिली। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। युवती लोअर और टीशर्ट पहने हुई थी। युवती का लोअर फटा हुआ था।
विज्ञापन
लोगों ने घटना की जानकारी गोमतीनगर पुलिस को दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने युवती को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक युवती जंगल कैसे पहुंची इस बात की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
