{"_id":"66a0bddacfc2ffcd3f0ab6a8","slug":"a-girl-consumed-detergent-powder-in-lucknow-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शोहदों से परेशान छात्रा ने डिटर्जेन्ट पीकर खुदकुशी का किया प्रयास, कई दिनों से किया जा रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शोहदों से परेशान छात्रा ने डिटर्जेन्ट पीकर खुदकुशी का किया प्रयास, कई दिनों से किया जा रहा था परेशान
Wed, 24 Jul 2024 02:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:09 PM IST
सार
लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर डिटर्जेंट पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गुड़म्बा इलाके के एक निजी विश्वविद्यालय से बीएससी की छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर डिटर्जेन्ट पी लिया। गंभीर हालत में साथी छात्राएं उसे निजी हॉस्पिटल ले गईं। छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है। पीड़िता के पिता ने दो शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गुड़म्बा पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
देवरिया की एक 19 वर्षीय युवती कुर्सी रोड स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय में बायोटेक्स बीएससी की छात्रा है। वह विश्वविद्यालय के गर्ल्स हास्टल में रहती हैं। पीड़िता के पिता के मुताबिक विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र फैजल और दानिश से छह माह पहले मुलाकात हुई थी तभी से दोनों युवक छात्रा को विश्वविद्यालय आते जाते परेशान और छेड़छाड़ करते थे। शोहदों से परेशान छात्रा ने मंगलवार रात को डिटर्जेन्ट पी लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने देख साथी छात्राएं उसे निजी हॉस्पिटल ले गईं।
विज्ञापन
पीड़िता के घरवालों को सूचना दी गई। बुधवार को छात्रा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी बराबर धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर गुड़म्बा नितीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश डाल रही हैं।
विज्ञापन