फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl comes to boy's home for marry.

शादी से पहले ही दूल्हे के घर पहुंची लड़की

Fri, 01 May 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 May 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
A girl comes to boy's home for marry.

रिश्ता पक्का हो गया। शादी की तारीख पक्की हो गई। कार्ड बंट गए। पर इसी बीच युवती के परिवार वालों को पता चला कि लड़का गरीब है।

विज्ञापन


सो, शादी से इन्कार कर दिया। पर युवती ने न केवल इसकी मुखालफत की, अपने होने वाले ससुराल पहुंच गई। जिद कर बैठी कि शादी करूंगी तो उसी से।

युवती ने पूरी कहानी सुनाई तो लड़के के परिवारीजन उसे लेकर निगोहां थाने पहुंचे। एसओ ने दोनों पक्ष की पंचायत बुलाई जिसमें युवती के हक में फैसला दिया गया। अब दोनों की शादी तय तिथि पर ही होगी।

मामला निगोहां के जवाहरखेड़ा राती गांव का है। यहां के किसान सुखराम ने अपनी बेटी पूनम की शादी नगराम के देवती गांव निवासी कालीदीन के बेटे राजकुमार से तय की थी। राजकुमार राजगीर का काम करता है।
विज्ञापन

हाथ पकड़ युवती बोली, 'अभी करो शादी'

A girl comes to boy's home for marry.

गोद भराई की रस्म के बाद 24 मई को शादी की तिथि तय हो गई। दोनों पक्ष ने निमंत्रण कार्ड छपवाकर बांटने शुरू कर दिए। बीते दिन पूनम की मां बिंदादेई ने कालीदीन को घर पर बुलाया और जमीन-जायदाद कम होने की बात कहते हुए शादी से इन्कार कर दिया।

पूनम को इसकी जानकारी मिली तो वह बृहस्पतिवार सुबह बहाने से घर से निकली और अपनी होने वाली ससुराल पहुंच गई। पूनम ने पूरी बात बताते हुए राजकुमार का हाथ पकड़ लिया और वह तुरंत शादी की जिद पर अड़ गई। कोई रास्ता न देख आखिर पूनम को लेकर सभी निगोहा थाने पहुंचे।

यहां पुलिस ने दोनों परिवारों और गांव के संभ्रांत लोगों को बुलवाया। पंचायत बैठी और दोनों पक्ष की बात सुनकर पूनम के पक्ष में फैसला सुनाया गया।

पंचायत ने पूनम द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। पंचायत के इस फैसले के बाद कालीदीन ने भी पूनम के परिवारवालों से दान-दहेज लेने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed