फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A gathering was organised on the birth of Hazrat Zainab, a series of offerings began.

Lucknow News: हजरत जैनब की विलादत पर सजी महफिल, नज्र का चला सिलसिला

Wed, 21 Jan 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 21 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A gathering was organised on the birth of Hazrat Zainab, a series of offerings began.
टिकैतराय तालाब स्थित रौजा ए जैनबिया में पैगंबर मोहम्मद साहब की नवासी हजरत जैनब के जन्म दिवस पर
लखनऊ। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की नवासी और हजरत अली की बेटी जनाबे जैनब की यौमे पैदाइश पर मंगलवार को घरों, इमामबाड़ों व मस्जिदों में नज्र का आयोजन हुअ। विलादत की खुशी में सजी महफिलों में हजरत जैनब की सीरत व फजीलत पर रोशनी डाली गई। सानिये जहरा महफिल कमेटी की ओर से टिकैतराय तालाब स्थित रौजा-ए-जैनबिया में जश्ने मसर्रत शीर्षक से आयोजित महफिल को मौलाना अम्मार काजिम जरवली ने खिताब किया। जनाबे जैनब कुर्बानी और सब्र की मिसाल है। हजरत जैनब दुनिया की तमाम महिलाओं के लिए आदर्श हैं। इससे पहले महफिल का आगाज कारी हबीब आलम रिजवी ने कुरान की तिलावत से किया। शायर मौलाना नसीर आजमी, नायाब हल्लौरी, सुहेल बस्तवी, ताज कानपुरी, सज्जाद हाल्लौरी, जफर नसीराबादी आदि ने कलाम पेश किए। मौलाना रजा हुसैन ने भी शहजादी के अहमियत बयान की। संचालन जाहिद कानपुरी ने किया। कमेटी के अध्यक्ष नवाब इमरान अली खां और महासचिव सैयद आफताब रिजवी ने मेहमानों का स्वागत किया।

टिकैतराय तालाब स्थित रौजा ए जैनबिया में पैगंबर मोहम्मद साहब की नवासी हजरत जैनब के जन्म दिवस पर

टिकैतराय तालाब स्थित रौजा ए जैनबिया में पैगंबर मोहम्मद साहब की नवासी हजरत जैनब के जन्म दिवस पर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed