{"_id":"69ab42fc4bc7ce946503d80a","slug":"a-gas-leak-caused-a-fire-in-the-stove-burning-a-woman-to-death-lucknow-news-c-13-lko1096-1631929-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैस रिसाव से चूल्हे में लगी आग, महिला की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैस रिसाव से चूल्हे में लगी आग, महिला की जलकर मौत
Sat, 07 Mar 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
नगराम। क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर गैस रिसाव होने से चूल्हे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर खाना बना रही महिला की जलकर मौत हो गई।
नगराम के देवी खेड़ा में जगमोहन पत्नी नीरजा (42), तीन बेटियों और एक बेटे के साथ रहते हैं। जगमोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी किचन में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। अचानक गैस रिसाव होने पर आग लग गई। पत्नी ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर लपटें देखते ही देखते विकराल हो गईं। पत्नी की साड़ी आग की चपेट में आ गई। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर सब लोग भागकर किचन में पहुंचे। आनन-फानन किसी तरह से कंबल की मदद से आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। घरवालों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान नीरजा ने दम तोड़ दिया।