{"_id":"663dabf32b7dac4c05011ee8","slug":"a-fruit-vendor-murdered-in-jagdishpur-chauraha-in-amethi-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: दुकान में सो रहे फल व्यवसायी का मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: दुकान में सो रहे फल व्यवसायी का मिला शव, हत्या की आशंका
Fri, 10 May 2024 12:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 May 2024 12:18 PM IST
सार
अमेठी के जगदीशपुर चौराहे पर एक फल विक्रेता का शव दुकान में पाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के जगदीशपुर चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने फल व्यवसायी का शव शुक्रवार की सुबह दुकान में मिला है। पिता ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पूरे शोहरत निवासी पंकज (22) पुत्र खुशीराम की जगदीशपुर के पालपुर गुलाबगंज चौराहे पर पुलिस बूथ के सामने फल की दुकान है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात्रि में छोटे भाई ने घर से लाकर टिफिन दिया जिसे खाने के बाद छोटा भाई दुकान के बाहर और बड़ा भाई दुकान के भीतर सो गये। दुकान का चैनल खुला था। सुबह उठने पर पंकज का शव दुकान के भीतर मिला, जिसके होंठ और गले में काले धब्बे का निशान था।
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि मुंह दबाकर रस्सी से गला दबाकर हत्या की घटना प्रतीत होती है। पिता खुशी राम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक मुसाफिरखाना ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुर राकेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।