{"_id":"663cbc78753fc254080d94f5","slug":"a-fire-broke-out-at-ramsevak-puram-in-ayodhya-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: रामसेवकपुरम में लगी आग, लाखों का नुकसान, पास ही रखी थीं रामलला की दो मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: रामसेवकपुरम में लगी आग, लाखों का नुकसान, पास ही रखी थीं रामलला की दो मूर्तियां
Thu, 09 May 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish
पीटीआई, अयोध्या
पीटीआई, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 May 2024 05:51 PM IST
सार
आग लगने की सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। जिस पर विश्व हिंदू परिषद ने नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
कारसेवकपुरम में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्र रामसेवकपुरम में गुरुवार को आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। इसको लेकर विहिप ने नाराजगी जताई है। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि घटना दोपहर दो बजे की है। रामसेवकपुरम में विहिप धर्मशाला का निर्माण करा रही है, जिसमें 75 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। इन मजदूरों के लिए रामसेवकपुरम में अस्थायी भवन (पीवीसी ब्लॉक) बनाया गया था, जिसमें आग लग गई। मजदूरों के कपड़े, बर्तन, अनाज आदि सामान जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पहले फायर बिग्रेड का छोटा वाहन भेजा गया जो आग बुझाने में नाकाफी साबित हो रहा था। इसे देखते हुए विहिप के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब आग बुझा ली गई, तब फायर बिग्रेड की दो बड़ी गाड़ियां पहुंचीं। अतिसंवेदनशील अयोध्यानगरी में अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग लगने के स्थान से कुछ ही दूरी पर रामलला की दो अन्य मूर्तियां भी रखी हैं, इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।