फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A farmer's house was robbed at gunpoint, leaving his son bleeding

Lucknow News: असलहे के बल पर किसान के घर डकैती, बेटे को किया लहूलुहान

Thu, 18 Sep 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 18 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
A farmer's house was robbed at gunpoint, leaving his son bleeding
काकोरी के सकरा गांव में केशन के घर के बाहर बैठे ग्रामीण घटना के बारे में जानकारी लेते और घायल स
लखनऊ। काकोरी के सकरा गांव में मंगलवार रात ई ऑटो सवार बदमाशों ने किसान केशन गौतम के घर असलहे के बल पर डकैती डाली। विरोध पर उनके बेटे सूरज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों ने किसान की पत्नी व बेटी के साथ मारपीट भी की। डकैत उनके घर से सिर्फ दो मोबाइल फोन ही ले जा सके।
विज्ञापन


भागते हुए बदमाशों ने गांव के तीन घरों में चोरी की। इस बीच शोर होने पर ग्रामीणों ने भाग रहे सात बदमाशों को पकड़ लिया। बाद में पहुंची पुलिस सभी को पकड़ कर थाने ले गई। अब पुलिस पूरी घटना को दबाने में लगी है। किसान के घर डकैती को चोरी बता रही है।
विज्ञापन


सकरा गांव निवासी किसान केशन गौतम के मुताबिक बेटा सूरज (20) ई रिक्शा चलाता है। घर में पत्नी राधा, बेटी सरिता, बेटा शिवनंदन व दीपक था। मंगलवार की रात सभी खाना खाने के बाद अपने कमरों में सो गए थे। रात करीब एक बजे कुछ बदमाश मेन गेट की दीवार फांद कर घर में घुसे और लाइट बंद कर दी। वहीं तीन बदमाश घर के बाहर खड़े थे। बदमाशों ने टिनशेड के नीचे सो रहे केशन गौतम का मुंह दबा दिया और गाली देते हुए सीने पर तमंचा तान दिया। आहट सुनकर बरामदे में सो रहा बेटा सूरज जग गया और पिता को बदमाशों की गिरफ्त में देखकर चीखने-चिल्लाने लगा। शोर होने पर घर के अन्य लोग भी जग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सूरज के सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गए। अंदर कमरे में सो रहे दूसरे बेटे दीपक को अंदर ही बंद कर दिया। घर में कुछ न मिलने पर सूरज व पिता केशन का मोबाइल लूट लिया। वहीं सरिता व राधा से मारपीट कर सभी बदमाश भाग निकले।



बदमाशों ने पुलिस को बताया- जा रहे हैं सब्जी मंडी

पकड़े गए बदमाशों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि वे दुबग्गा सब्जी मंडी दुबग्गा जा रहे हैं। पुलिस ने जब ऑटो की तलाशी ली तो उसके अंदर से चाकू, लोहे के रॉड, धारदार हथियार, टॉर्च और लूट के मोबाइल व कुछ रुपये मिले।



घटना से ग्रामीणों में दहशत

सकरा गांव निवासी कन्हैया राठौर दीपक वर्मा, प्रधान पति दिलीप, अमरदीप, कैलाश मौर्य और अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि काकोरी इलाके में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सकरा गांव में हुई घटना के बाद से ग्रामीण और भी डर गए हैं।



भागते हुए तीन घरों से सामान भी उठा ले गए

किसान केशन गौतम के घर से भागते हुए बदमाशा गांव में नीरज के घर के बाहर बने हनुमान मंदिर का दान पात्र भी उठा ले गए। वहीं हबीब के घर से मोबाइल, एटीएम कार्ड, तीन हजार रुपये व पप्पू के घर से दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।



दो किलोमीटर दूर जाकर पकड़े गए आरोपी

सकरा गांव में वारदात को अंजाम देने के बाद ई ऑटो सवार बदमाश मोहान रोड से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस लाइन की तरफ भाग निकले। सकरा गांव के लोगों की खबर पर कठिंगरा गांव के लोगों ने प्रधान की मदद से भाग रहे बदमाशों को घेर कर दबोचा। कुछ ही देर में काकोरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ऑटो सवार सात बदमाशों को पकड़ कर थाने ले गई।




किसान केशन के घर में डकैती के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास और मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है। वहीं हबीब के बेटे वकीम और पप्पू ने चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में लगी है। -सतीष चंद्र राठौर, इंस्पेक्टर काकोरी

काकोरी के सकरा गांव में केशन के घर के बाहर बैठे ग्रामीण घटना के बारे में जानकारी लेते और घायल स

काकोरी के सकरा गांव में केशन के घर के बाहर बैठे ग्रामीण घटना के बारे में जानकारी लेते और घायल स

काकोरी के सकरा गांव में केशन के घर के बाहर बैठे ग्रामीण घटना के बारे में जानकारी लेते और घायल स

काकोरी के सकरा गांव में केशन के घर के बाहर बैठे ग्रामीण घटना के बारे में जानकारी लेते और घायल स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed