{"_id":"668fd1f34a4132c45b0fb1b5","slug":"a-farmer-tries-to-self-immolate-in-raebareli-collectorate-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: किसान ने कलेक्ट्रेट में डीजल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की ज्यादती से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: किसान ने कलेक्ट्रेट में डीजल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस की ज्यादती से था परेशान
Thu, 11 Jul 2024 06:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:09 PM IST
सार
किसान पुलिस की ज्यादती से परेशान होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहा था। किसाना का कहना है कि उसने मेड़ नहीं काटी इसके बावजूद उस पर केस दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किसान ने किया आत्मदाह का प्रयास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेड़ के विवाद में मुकदमा दर्ज होने से परेशान एक किसान ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद डीएम के सुरक्षाकर्मियों ने युवक से डीजल भरी बोतल छीन ली। रोते-बिलखते हुए परिवार के लोगों ने महराजगंज पुलिस पर ज्यादती किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इस पर परिवार की बात सुनने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। महराजगंज कोतवाली के टूक गांव निवासी रामू मौर्य ने बंटाई पर खेत ले रखा है तथा वह धान की खेती की तैयारी कर रहा है। रामू मौर्य के मुताबिक 23 जून के करीब खेत में एक जगह छेद होने पर उसने फावड़े से मिट्टी भरकर डाल दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, कहा- 100 रुपये से कम में दाल लेना हो तो मंत्री से संपर्क करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कुकरैल रिवरफ्रंट : दो किमी के दायरे में आने वाले 1000 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, लाल निशान लगाए गए, लोग बोले- नहीं तोड़ने देंगे
इस पर पड़ोसी खेत के स्वामी ने खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाकर कोतवाली में शिकायत की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन चार्ज शीट दाखिल नहीं की है। रामू का कहना है कि एक दरोगा बराबर उसे आधार कार्ड लेकर कोतवाली बुला रहा था। थक हारकर 26 जून को रामू ग्रामीणों के साथ महराजगंज पहुंचा, जहां पर कोतवाली प्रभारी के सामने ग्रामीणों ने साफ कहा था कि रामू ने मेड़ नहीं काटी है। दोनों पक्षों के बीच 2016 से एक मुकदमे को लेकर विवाद चल रहा है, जिस कारण यह हो रहा है।
कोतवाली प्रभारी ने मामला सुना लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस पर रामू ने एक जुलाई को डीएम और एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इस पर डीएम हर्षिता माथुर ने एसडीएम महराजगंज को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर जांच करने के भेजा था। रामू के मुताबिक लेखपाल ने भी मौके पर पड़ताल के बाद माना था कि मेड़ काटी नहीं गई है। हालांकि लेखपाल ने रिपोर्ट नहीं भेजी। बताते हैं कि इसके बाद महराजगंज कोतवाली के दरोगा ने रामू को बुलाया और मुकदमे में कार्रवाई की बात कही।
परेशान होकर रामू ने बड़े भाई, पिता जगदीश, पत्नी श्यामकली, भाभी सुनीता, बच्चों सांची और शिवांग के साथ बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में में प्रदर्शन किया। इस दौरान रामू ने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया तो अफरातफरी मच गई। सुरक्षकर्मियों ने डीजल की बोतल छीन ली। मामले की जानकारी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट बाबूलाल ने पीड़ित पक्ष से बात की और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि उसे न्याय दिलाया जाएगा। उसके साथ कोई ज्यादती नहीं होने पाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन