फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A farmer trampled by a tracter by people of finance company in sitapur.

कर्ज वसूलने वालों ने किसान को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला, फिर फरार हो गए

Sat, 20 Jan 2018 10:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Updated Sat, 20 Jan 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
A farmer trampled by a tracter by people of finance company in sitapur.
ज्ञानचंद्र - फोटो : amar ujala

फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदने वाले एक किसान को कंपनी के गुर्गों ने ट्रैक्टर से ही कुचलकर मार डाला। वे कर्ज वसूली करने पहुंचे थे, लेकिन कहासुनी के बाद किसान को ट्रैक्टर से खेत में ही रौंदकर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना सीतापुर की है। वारदात के बाद ग्रामीणों ने शव खेत में रखकर प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बताए गए पते पर पुलिस ने छापेमारी की है, लेकिन कंपनी के लोग फरार हैं।
विज्ञापन


रामपुर कलां थाना क्षेत्र के भौंरी निवासी ज्ञानचंद्र (45) ने महमूदाबाद स्थित एलटीएफ फाइनेंस कंपनी से 5 लाख रुपये का कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। शनिवार दोपहर वह गांव के ही राज किशोर के खेत में जोताई कर रहा था। इसी बीच, फाइनेंस कंपनी के छह लोग जीप से वसूली करने पहुंचे और खेत में ही रोक लिया। 99 हजार रुपये मांगे। न देने पर ट्रैक्टर ले जाने की बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने विरोध किया तो चाबी छीनकर ट्रैक्टर ले जाने लगे। ज्ञानचंद्र ट्रैक्टर के सामने खड़ा हो गया तो एक ने उसे खेत में ही पटक दिया। ट्रैक्टर चला रहे दूसरे साथी ने उसे रौंद दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed