फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A farmer murdered in a village of Maharajganj in Raebareli.

रायबरेली: जमीन के विवाद में बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, बेटे को भी अधमरा किया

Sat, 23 Sep 2023 11:14 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

रायबरेली के महाराजगंज इलाके में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने के लिए आए उसके पुत्र को पीटकर अधमरा कर दिया।

विज्ञापन
A farmer murdered in a village of Maharajganj in Raebareli.
हमले में मृतक किसान व उसका घायल बेटा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह जमीन के विवाद में एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके बेटे को अधमरा कर दिया गया। तीन सगे भाइयों ने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर सीओ महराजगंज इंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। किसान की हत्या से परिजनों में रोना पिटना मचा है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव निवासी लाल बहादुर पाल (65) सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी विपक्षियों से कहासुनी हो गई। बस इतनी सी बात पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोलकर लाल बहादुर को घायल कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा ने मांगी 65 और कांग्रेस ने 40 लोकसभा सीटें, साझेदारी के लिए राज्यवार बैठक करेगा इंडिया गठबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की बैठक: 2019 में हारी हुई सीटों पर जीत के लिए बनी रणनीति, इस बार मैनपुरी व रायबरेली भी निशाने पर


लाल बहादुर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता को बचाने पहुंचे बेटे राजेश (35) को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। सीओ ने बताया कि मृतक लाल बहादुर का गांव के ही कुछ लोगों जमीन विवाद काफी समय से चल रहा था।

इसी रंजिश में तीन सगे भाइयों ने हमला बोलकर लाल बहादुर की हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed