{"_id":"655700d101f5581ce008bddc","slug":"a-farmer-died-in-sandana-thana-kshetra-in-sitapur-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत, साथियों ने गन्ने के खेत में छिपा दिया शव और फरार हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत, साथियों ने गन्ने के खेत में छिपा दिया शव और फरार हो गए
Fri, 17 Nov 2023 11:43 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:43 AM IST
सार
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में एक किसान की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। उसके साथी शव फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक इंदल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में खेत जुतवाने गए नेवादा खुर्द निवासी इंदल (52) पुत्र जवाहर की रोटावेटर से कटकर मौत हो गयी। घटना के बाद उसके साथी ट्रैक्टर चालक इंदल के शव को पड़ोस के गन्ने के खेत मे फेंककर मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद रात ग्यारह बजे परिजनो को इंदल का शव गन्ने के खेत मे मिला जिसको परिजनों द्वारा आनन फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने इंदल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन लगा रहे गंभीर आरोप
इंदल के परिजन दो ग्रामीणों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद से मृतक की पत्नी समेत बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छः बेटियां थी जिनमें चार की शादी हो गयी। गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा है। जो पत्नी समेत रोती बिलखती बेटियों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
विज्ञापन