{"_id":"692766f50ea24e507406cd5c","slug":"a-fake-marriage-certificate-of-a-woman-was-made-through-fraud-lucknow-news-c-13-knp1002-1489806-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फर्जीवाड़ा कर बनाया युवती का जाली मैरिज सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फर्जीवाड़ा कर बनाया युवती का जाली मैरिज सर्टिफिकेट
Thu, 27 Nov 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। फर्जीवाड़ा कर जाली दस्तावेज के सहारे युवती का फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेसीपी के आदेश पर सरोजनीनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सरोजनीनगर इलाके में रहने वाले युवती के पिता ने बताया कि उनके रिश्तेदार बिजनौर के ठकुराईन खेड़ा निवासी लवकुश ने साथियों के साथ मिलकर चिनहट स्थित आर्य समाज का जाली मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया है। आरोप है कि लवकुश पहले उनके घर आता-जाता था। 18 जनवरी 2024 को उनकी बेटी बालिग हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी ने तीन अगस्त 2024 को अपने साथियों अहमदपुर बिजनौर निवासी कमल यादव, शोभित यादव और आशीष कुमार मिश्रा के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। आरोपियों ने जाली कागजों पर उनकी बेटी के फर्जी हस्ताक्षर बनाए। इसके बाद जाली मैरिज सर्टिफिकेट दिखाकर युवती को परेशान करने लगे। पीड़ित ने मामले की छानबीन की। सर्टिफिकेट पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो फोन उठाने वाले शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।
एफआईआर के मुताबिक शिवेंद्र ने उनसे कहा कि चिनहट स्थित आर्य समाज फर्जी संस्था है। इसके पीछे आशीष कुमार मिश्र है, जो पैसे लेकर जाली सर्टिफिकेट बनवाता है। आशीष ने पहले भी कई महिलाओं के जाली मैरिज सर्टिफिकेट बनवाए हैं। पीड़ित का कहना है कि छानबीन में पता चला कि तीन अगस्त 2024, 15 मार्च 2023 और 30 जुलाई 2020 को तीन महिलाओं के जाली मैरिज सर्टिफिकेट तैयार किए गए थे। इनमें से एक का सत्यापन अधीक्षण अभियंता मंडल सिंचाई कार्य हुसैनगंज के नाम पर किया गया था। एसीपी रजनीश कुमार वर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।