फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fake food inspector arrested by businessmen in Amethi.

Amethi: फर्जी फूड इंस्पेक्टर बन व्यापारियों से कर रहा था वसूली, दबोचा गया

Fri, 02 Aug 2024 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Aug 2024 12:48 AM IST
सार

हरकतों व बातों से लोगों को कुछ संदेह हुआ तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष गोकुल कौशल को बुलाया। गोकुल कौशल ने उससे सवाल-जवाब किए तो वह उलझ गया। इस पर व्यापारी नेता पकड़कर उसे थाने ले गए।

विज्ञापन
A fake food inspector arrested by businessmen in Amethi.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बन कारोबारियों से वसूली कर रहा सुल्तानपुर जिले का जालसाज दबोचा गया है। व्यापारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। विभागीय जिम्मेदारों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


खुद को फूड इंस्पेक्टर संजय यादव बता कर भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के रानीगंज में एक व्यक्ति बृहस्पतिवार की सुबह कई मिष्ठान दुकानों पर गया और सैंपल भरने के नाम पर वसूली करने लगा। उसने हिमांशु, नंदूलाल की दुकान से एक-एक हजार व आलोक की दुकान से दो हजार और रामदीन की दुकान से 500 रुपये सैंपल न भरने के नाम पर वसूल लिए। उसने खुद को बताया कि वह लखनऊ की टीम का सदस्य है। उसकी हरकतों व बातों से लोगों को कुछ संदेह हुआ तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष गोकुल कौशल को बुलाया। गोकुल कौशल ने उससे सवाल-जवाब किए तो वह उलझ गया। उसके पास से मिली आईडी पर उसका नाम संजय यादव की जगह दुर्गेश पांडेय निवासी पूरे मलैया पांडेय कांपा सुल्तानपुर लिखा पाया गया। इस पर व्यापारी नेता उसे पकड़ कर थाने ले गए। साथ ही विभागीय जिम्मेदारों को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फूड इंस्पेक्टर रामकिशाुन चौहान व सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राजेश द्विवेदी को बुलाया गया। इन लोगों ने भी जांच पड़ताल की। पता चला कि आरोपी फर्जी फूड इंस्पेक्टर बन कर वसूली कर रहा है। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंसने पर करने लगा मनुहार
स्थानीय लोगों के मुताबिक फूड इंस्पेक्टर बन वसूली करने पहुंचा शख्स पहले दुकानों पर पहुंच कर अकड़ दिखाते हुए लोगों को अरदब में लिया और सैंपल भरने की धमकी देने लगा। कई लोग उसके धमकी से डर गए और सैंपल न भरने की बात कहने लगे। उसने कई लोगों से वसूली भी की, लेकिन जब पकड़ा गया तो वह खुद मनुहार करने लगा। पोल खुलने पर उसने कहा कि सारी पैसे ले लो, लेकिन उसे जाने दो। लेकिन मामला संगीन होने पर उसे व्यापारियों ने पुलिस को हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed