{"_id":"6752a6ff4a166699a5082056","slug":"a-dumper-hits-a-bus-on-bahraich-barabanki-highway-in-barabanki-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: यू टर्न ले रही स्कूली बस में डंपर ने मारी टक्कर, 22 बच्चे घायल, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: यू टर्न ले रही स्कूली बस में डंपर ने मारी टक्कर, 22 बच्चे घायल, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
Fri, 06 Dec 2024 12:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:55 PM IST
सार
बाराबंकी में हुए एक हादसे में एक डंपर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। घटना से चीखपुकार मच गई। हादसा तब हुआ जब बस यू टर्न ले रही थी और तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुुर्घटना के बाद दोनों वाहन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच बाराबंकी हाईवे पर शहर के निकट एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूल बस में सवार करीब दो दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बाबा गुरुकुल एकेडमी की बस स्कूल के सामने यू टर्न कर रही थी। इस दौरान डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चों में चीखो पुकार मच गई। आनन फानन में एंबुलेंस से सूर्यांश, कुंज मिश्रा, आदित्य बाबू देवांश, आयुषी वर्मा, निखिल यादव विभूति, अरहान अंसारी समेत 22 बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। सभी बच्चों की उम्र 9 से 15 साल के बीच में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: सालभर में तेजी से बढ़ा मोबाइल फोन और रियल एस्टेट कारोबार, जीएसटी में भारी उछाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में कांग्रेस की प्रदेश सहित सभी जिला, शहर व ब्लॉक इकाइयां भंग, नए सिरे से होगा गठन
गनीमत यह रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई थी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि सभी बच्चों को मलहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, रामनगर के सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जा रहा है।