{"_id":"69bd9f030e885e5f95089a2b","slug":"a-dumper-broke-seven-poles-leaving-two-lakh-people-without-electricity-lucknow-news-c-13-knp1002-1654333-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर ने सात खंभे तोड़े, दो लाख आबादी की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर ने सात खंभे तोड़े, दो लाख आबादी की बत्ती गुल
विज्ञापन
टूटा पोल।
दुबग्गा । लेसा के दुबग्गा बसंत कुंज उपकेंद्र के तहत फरीदीपुर में बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बिजली के सात खंभे टूट गए। इससे शाहपुर भमरौली, लालाबाग,फरीदीपुर, बेगरिया, भूहर सहित आसपास के इलाकों की करीब दो लाख की आबादी की बिजली गुल हो गई जो पूरी रात ठप रही। इससे लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा।
घटना उस समय हुई जब डंपर फरीदीपुर फीडर के गोलू होटल और भोला नर्सरी वाले मार्ग पर मौरंंग उतारकर वापस जा रहा था। टक्कर लगने से एबीसी लाइन और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर बिजली कर्मियों ने अमेठिया फीडर से लाइन जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल की। मगर, टूटे खंभे वाले गोलू होटल के पास लगे 250 केवी ट्रांफॉर्मर से पोषित उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप रही।घटना के बाद चालक भाग गया लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डंपर में सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बिजली विभाग के अवर अभियंता ने शुक्रवार को ठाकुरगंज थाने में चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता अरशद ने बताया पोल टूटने से विभाग को दो लाख से ज्यादा की क्षति हुई है। चौकी इंचार्ज भूहर मुदित रॉय ने बताया कि चालक के भाग जाने के कारण डंफर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।