{"_id":"660283df5ce684beec0e0401","slug":"a-drunk-man-killed-his-wife-in-bijnaur-in-lucknow-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नशे में धुत पति ने पत्नी को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला, बच्चे सो कर उठे तो मां की लाश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नशे में धुत पति ने पत्नी को बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला, बच्चे सो कर उठे तो मां की लाश मिली
Tue, 26 Mar 2024 01:44 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Mar 2024 01:44 PM IST
सार
बिजनौर में शराब के नशे में धुत होकर एक युवक ने अपनी पत्नी की बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से मारपीट करता था।
विज्ञापन
मृतका चंद्रावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के बिजनौर इलाके में सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत्त पति ने पत्नी को बेल्ट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद मौका पाकर पति फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बिजनौर के चंद्रावल का माजरा सादुल्लाह खेड़ा निवासी सुरेश शराब पीने का आदी था। प्रत्येक दिन शराब के नशे में आकर पत्नी से झगड़ा करता था। सोमवार की देर रात सुरेश शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी चंद्रावती से झगड़ा करने लगा और कमरे का दरवाजा बंद कर पत्नी की बेल्ट से पिटाई करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मतदान भी-सावधान भी’ का दिया मंत्र, जेएनयू में जीत की दी बधाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल
मां की चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों की नींद खुल गई। कुछ देर बाद मां की रोने की आवाज बंद होने से बच्चे दोबारा फिर सो गए। बच्चे सुबह उठकर मां के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर बेल्ट द्वारा पिटाई के कई निशान थे और वो मृत अवस्था में तख्त में पड़ी हुई थी।
बच्चों ने पिता द्वारा मां की हत्या करने की जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों ने आनन-फानन बच्चों के रिश्तेदारों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बेल्ट को मौके पर ही बरामद कर लिया और चंद्रावती (35) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी अरविंद सिंह राणा ने बताया सुरेश शराब पीने का आदी था। नशे में आकर अक्सर पत्नी चंद्रावती से झगड़ा करता था। सोमवार देर रात शराब के नशे में आकर सुरेश ने अपनी पत्नी चंद्रावती को बेल्ट से पीटकर उसकी हत्या कर दी है। मौके पर बेल्ट बरामद हो गई है। सुरेश हत्या करने के बाद फरार हो गया। मृतका के तीन बेटे और एक बेटी है।