{"_id":"66a0dd1bd488a06f5904faf8","slug":"a-driver-died-when-a-dcm-and-tralla-colloid-in-jagdidhpur-in-amethi-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर डीसीएम व ट्राला में आमने-सामने भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर डीसीएम व ट्राला में आमने-सामने भिड़ंत, चालक की दर्दनाक मौत
Wed, 24 Jul 2024 04:23 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगदीशपुर (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:23 PM IST
सार
अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक चालक की मौत हो गई। डीसीएम व ट्राला की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चालक वाहन में ही फंस गया।
विज्ञापन
हादसे में चालक वाहन में ही फंस गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मंगलवार की देर रात एक डीसीएम व ट्राला में भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक वाहन में ही फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को निकाल कर सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। झारखंड के सिंहभूमि जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित मनपिता निवासी कृष्णा गिरी (39) पुत्र कैलाश डीसीएम चालक था। वह मंगलवार की रात लखनऊ से डीसीएम में माल भरकर जमशेदपुर जा रहा था। जब वह देर रात कमरौली थाना क्षेत्र के उतेलवा के पास पहुंचा, तभी सामने से ट्राला से डीसीएम की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में डीसीएम चालक वाहन में ही फंस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उसने बड़ी मशक्कत से डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसको सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक व उसपर सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले। जगदीशपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन