फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A double decker bus met to an accident in kakori Lucknow.

Lucknow: जयपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 20 घायल, छह गंभीर घायल

Wed, 14 Feb 2024 11:04 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Feb 2024 11:04 AM IST
सार

हादसे में 20 लोग घायल हो गए जबकि छह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
A double decker bus met to an accident in kakori Lucknow.
हादसे में पलटी डबल डेकर बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जयपुर से बिहार जा रही निजी डबल डेकर बस मंगलवार देर रात काकोरी के मौंदा इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी 20 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर काकोरी नवाब अहमद ने बताया कि श्री बालाजी बिहार एक्सप्रेस नाम की डबल डेकर बस जयपुर से यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। रात करीब 11 बजे आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से होकर जैसे ही वह काकोरी के मौंदा गांव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच स्थानीय लोग भी जमा हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के अंदर फंसे सभी लोग को किसी तरह बाहर निकाला।

विज्ञापन

बस छोड़कर भाग निकला चालक: इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि बस में 20 लोग सवार थे। 6 लोगों को गंभीर चोट लगी, जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से करीब के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार तेज थी: स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। चालक या तो अपना नियंत्रण खो बैठा या फिर उसको झपकी आ गई। इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इस बात की जांच की जा रही है। बस में सवार अधिकतर लोग मजदूर हैं। जो गंभीर रूप से घायल नहीं हैं, उनको बिहार भेजने का पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed