फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A dog lefted child from queen merry hospital and killed him.

अस्पताल से बच्चे को लेकर भागा कुत्ता, नोचकर खा गया, हड़कंप

Fri, 02 Jun 2017 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jun 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
A dog lefted child from queen merry hospital and killed him.
घटना से हड़कंप मच गया - फोटो : amar ujala

केजीएमयू में मरीज की पत्नी से गैंगरेप के बाद चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि बृहस्पतिवार देर रात क्वीन मेरी अस्पताल से आवारा कुत्ता नवजात को लेकर भाग गया। अस्पताल के बाहर बीच सड़क पर नवजात को मुंह में दबाए कुत्ते को देखकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए।

विज्ञापन


कुत्ते को घेरकर शोर मचाया गया तो वह नवजात को लेकर भागने लगा। लोग उसके पीछे दौड़े। नवजात को छुड़ाने के लिए लोगों ने कुत्ते पर पत्थर फेंके। कुछ दूर पर कुत्ते ने नवजात को छोड़ दिया। भीड़ मौके पर पहुंची तो पता चला कि नवजात मर चुका था।
विज्ञापन


क्वीन मेरी में घुसकर कुत्ते के नवजात को उठा ले जाने की खबर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गए हैं। अस्पताल प्रशासन भी कठघरे में है। चौक पुलिस का कहना है कि नवजात की मौत कुत्ते की वजह से हुई या वह पहले ही मर चुका था? इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया गया है। पुलिस ने क्वीन मेरी अस्पताल जाकर नवजात के बारे में छानबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

Trending Videos

पुलिस देर रात तक कर रही थी परिवारीजनों का इंतजार

A dog lefted child from queen merry hospital and killed him.
अस्पताल के बाहर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala

एक महिला जरूर बेसुध अवस्था में मिली जिसके परिवारीजन गायब थे। माना जा रहा है कि बच्चा उक्त महिला का ही था। देर रात तक पुलिस उसके परिवारीजनों का इंतजार कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक घटना रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। क्वीन मेरी के गेट से एक कुत्ता मुंह में नवजात को दबाए बाहर आया तो लोगों के होश उड़ गए। आसपास भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने शोर मचाया तो कुत्ता नवजात को लेकर भागा। भीड़ ने पत्थर मारे तो वह नवजात को छोड़कर भाग गया।

मौके पर पहुंचे लोगों को नवजात मृत मिला। पुलिस का मानना है कि कुत्ता नवजात का शव उठाकर लाया था। पुलिस के मुताबिक किसी ने नवजात के शव को फेंक दिया होगा जिसे कुत्ता उठा लाया होगा। या फिर यह भी हो सकता है कि जब कुत्ते ने नवजात को उठाया तो वह जीवित रहा हो।

नवजात के बारे में पता करने के लिए पुलिस ने अस्पताल में छानबीन के साथ ही आसपास का इलाका खंगाला लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। देर रात तक पुलिस की छानबीन जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed