{"_id":"5c875335bdec2214195aaf53","slug":"a-dog-killed-a-five-years-old-girl-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बहराइच में पांच साल की बच्ची को पालतू कुत्ते ने नोंचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बहराइच में पांच साल की बच्ची को पालतू कुत्ते ने नोंचकर मार डाला
Tue, 12 Mar 2019 12:05 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में पले एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने पांच साल की मासूम बच्ची को नोंचकर मार डाला। बच्ची घर के बाहर कुत्ते के साथ खेल रही थी। तभी अचानक कुत्ता हमलावर हो गया। उसने बच्ची के गर्दन और चेहरे को नोंच डाला।
विज्ञापन
मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। परिवारीजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो सभी उसे लेकर अस्पताल के लिए दौड़े लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मच गया। शव को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
जरवलरोड थाना अंतर्गत अलीनगर गांव निवासी कुलदीप सिंह के भाई ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। कुत्ते के साथ घर के बच्चे खेलकूद करते हैं। सोमवार देर शाम को कुलदीप की बेटी सुहाना (5) कुत्ते के साथ घर के बाहर खेल रही थी। आसपास परिवार का और कोई मौजूद नहीं था। तभी कुत्ता भड़क गया। उसने बालिका को बुरी तरह नोंचकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर ही बालिका की मौत हो गई। काफी देर बाद परिवारीजनों को घटना की जानकारी हुई तो सभी सकते में आ गए। आननफानन में लहूलुहान बालिका को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने शव को दफना दिया है।
चार बच्चों को पहले भी कर चुका जख्मी
करमुल्लापुर गांव के ग्राम प्रधान लालबाबू सिंह ने बताया कि पालतू कुत्ता काफी खूंखार हो गया है। वह गांव के चार बच्चों व दो ग्रामीणों को पहले भी नोंचकर घायल कर चुका है। सोमवार देर शाम को सुहाना को नोंचकर मौत के घाट उतार दिया।