{"_id":"57d328994f1c1b5d78318355","slug":"a-doctor-get-beaten-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत पर डॉक्टर समेत स्टॉफ दौड़ाकर पीटा, हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत पर डॉक्टर समेत स्टॉफ दौड़ाकर पीटा, हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक किशोर की मौत से नाराज परिवारीजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने एक डॉक्टर की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्साए डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। नगर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला चिक्कीपुरा निवासी रूमान पुत्र राजू (15) को रात करीब 11 बजे बिजली का करंट लग गया था।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे जहां डॉ. रिजवान ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन रूमान को मृत मानने के लिए राजी नहीं थे। नाराज होकर उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने डॉक्टर रिजवान के साथ मारपीट की। अस्पताल के कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्हें भी दौड़ाकर पीटा। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट से नाराज कर्मचारियों व डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। अस्पताल की सेवाएं ठप हो गईं।