{"_id":"6375edbb3ffe0c30c768a099","slug":"a-dead-body-of-a-man-forund-in-indira-nagar-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव
Thu, 17 Nov 2022 01:49 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Nov 2022 01:49 PM IST
सार
इंदिरा नगर इलाके में एक युवक का शव पड़ा मिला है। आशंका है कि युवक की हत्या ईंट से कूंचकर की गई है।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ा मिला शव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के आम्रपाली मार्केट हिंद पैलेस के सामने बृहस्पतिवार सुबह हरीश दीक्षित (30) का शव पड़ा मिला। इलाके में शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर मे चोट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर मनोज मिश्र के मुताबिक हरीश इंदिरानगर के बस्तौली गांव का रहने वाला था। सुबह सफाईकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है कि युवक की ईंट से कूंचकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक नशे का आदी था। कल देर रात से घर नहीं गया। उसकी शादी नहीं हुई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बात आगे की कार्रवाई की जाएगी।