फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A dead body found in many parts in Kakori in Lucknow.

नृशंसता: युवक को टुकड़े-टुकड़े कर फेंका, बोरे में मिला धड़, हाथ-पैर और सिर का पता नहीं

Tue, 28 Jan 2020 06:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
A dead body found in many parts in Kakori in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

काकोरी थानाक्षेत्र में युवक की नृशंसता से हत्या कर शव के टुकड़े कर फेंके गए। हरदोई रोड स्थित नौबस्ता रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार देर रात युवक का धड़ बोरे में बंद मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अब तक हाथ-पैर और सिर की तलाश नहीं कर सकी है। इससे उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) पूजा यादव के मुताबिक, शनिवार रात रेलवे कर्मचारी ज्ञानेंद्र रावत ने पटरी निरीक्षण के दौरान नाले में खून से सने बोरे को देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बोरे को निकाला। बोरे में 20-25 वर्षीय युवक का धड़ मिला। कोहरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने युवक की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े कर कई जगह फेंके।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, युवक की हत्या कर गला, हाथ और पैर काटकर अलग कर दिया गया। इसके बाद शव को कई हिस्सों में करके फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने रेलवे कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, धड़ मिलने के बाद रेलवे लाइन के किनारे तीन किमी. तक शरीर के अन्य हिस्सों को तलाशा गया। रविवार सुबह भी आसपास के इलाके में अन्य अंगों की तलाश की गई, पर कुछ पता नहीं चला।

पुलिस को आशंका-ट्रेन से लाए शव

पुलिस को आशंका है कि युवक का धड़ बदमाश ट्रेन से लेकर आए थे। इसी कारण रेलवे लाइन के किनारे फेंककर चले गए। वहीं काकोरी पुलिस दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक के शव की शिनाख्त कराने में असफल रही है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के थानों और अन्य जिलों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है। सिर्फ मुख्य सड़क पर हूटर बजाती हुई गाड़ियां घूमती हैं। इससे अपराधियों का दुस्साहस बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed