{"_id":"62bc1ac4b3b7fb65805ed3ca","slug":"a-dcm-hits-a-container-on-shaheed-path-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident on Shaheed Path: अचानक ब्रेक लेने से कंटेनर में जा घुसी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident on Shaheed Path: अचानक ब्रेक लेने से कंटेनर में जा घुसी डीसीएम, चालक की मौत
Wed, 29 Jun 2022 02:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:59 PM IST
सार
शहीद पथ पर अचानक ब्रेक ले लेने से पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक के केबिन में फंसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहीद पथ पर बुधवार सुबह कंटेनर में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से जा घुसी । हादसे में डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। वहीं चालक की मौत हो गई । उधर पीछे से आ रही कार भी झाड़ियों में जा घुसी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाया। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण शहीद पथ पर जाम लग गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड डा. आशीष कुमार मिश्र के मुताबिक बुधवार सुबह कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम शहीदपथ पर समिट बिल्डिंग के सामने कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा कंटेनर में घुस गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। कानपुर देहात निवासी रामदीन के बेटे डीसीएम चालक अंकित पाल (32) की मौत हो गई। इसी बीच पीछे से आई कार भी टकरा गई। कार सवार घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहनों को क्रेन की मदद से हटा कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा अचानक ब्रेक लेने से हुआ है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन