फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A dash of health in sweetness, the charm of bakery in gifting

Lucknow News: मिठास में सेहत का तड़का, गिफ्टिंग में बेकरी का जलवा

Wed, 01 Oct 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A dash of health in sweetness, the charm of bakery in gifting
दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।
लखनऊ। त्योहारों की आहट के साथ ही शहर के नामी मिठाई दुकानदारों और बेकरी वालों ने खास तैयारियां की हैं। पारंपरिक लड्डू और बर्फी के साथ इस बार सेहतमंद बीजों और ड्राईफ्रूट्स से बनी मिठाइयों की नई रेंज बाजार में उतारी गई है। वहीं, गिफ्टिंग में बेकरी प्रोडक्ट्स की मांग सबसे ज्यादा है। बाजार में बेकरी उत्पादों का कब्जा भी 30-40 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

200 साल पुरानी मिठाई दुकान के संचालक सृजल गुप्ता बताते हैं कि दशहरा से दिवाली तक हर पूजा में बूंदी के लड्डू का पारंपरिक इस्तेमाल होता है। इस बार दुकान पर कद्दू, सूरजमुखी और ब्लूबेरी के बीजों की मिठाइयां खास आकर्षण हैं, जिनमें चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल किया गया है। इनकी कीमत 2,000 रुपये किलो तक है। इसके अलावा स्वर्ण भस्म, पिस्ता और चिलगोजा से बनी गोल्ड मिठाई भी चर्चा में है, जिसकी कीमत 65 हजार रुपये प्रति किलो है। गिफ्टिंग के लिए 350 से ज्यादा विकल्प उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

महानगर की मशहूर मिठाई दुकान के उत्कर्ष गुप्ता बताते हैं कि पारंपरिक मिठाइयों की अपनी एक अलग मांग है। उनकी दुकान पर काजू बर्फी 1,400 रुपये किलो से शुरू होकर बादाम और पिस्ता बर्फी 3,000 से 4,000 रुपये किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निशातगंज की बेकरी शॉप के मालिक ऋषि आहूजा कहते हैं कि सेहत के प्रति जागरूकता के चलते लोग अब मिठाइयों से दूरी बना रहे हैं और बेकरी उत्पादों को गिफ्टिंग में प्राथमिकता दे रहे हैं। उनकी दुकान पर मिलेट्स बिस्किट, प्रीमियम कुकीज और सॉल्टी सरप्राइज जैसी रेंज मौजूद है। यहां गिफ्ट पैकिंग 200 रुपये से शुरू होकर 21 हजार रुपये तक जाती है।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

दुकानों में तैयार मिठाइयां व गिफ्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed